बागपत/मेरठः कांग्रेस में शामिल हुए नवाब अहमद हमीद और पूर्व राज्य मंत्री ओमवीर तोमर

 


मेरठ। संवाददाता

लखनऊ में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश कार्यालय पर सोमवार को पश्चिमी यूपी के दो दिग्गज नेताओं ने कांग्रेस का दामन थामा। लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव रहे बागपत के नवाब अहमद हमीद अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। इनके अलावा पूर्व राज्य मंत्री ओमवीर तोमर भी कांग्रेस में शामिल हुए।



लखनऊ स्थित कांग्रेस मुख्यालय में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय ने नवाब अहमद हमीद को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। इस दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल की भी सदस्यता दिलाने के दौरान उपस्तिथि रही। मौजदगी रही। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष बृजलाल खाबरी, पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन सचिव अनिल यादव, पूर्व मंत्री व प्रवक्ता डॉ सीपी राय, प्रदेश प्रवक्ता अभिमन्यु त्यागी ने उनका स्वागत किया। नवाब अहमद हमीद को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाने के लिए प्रदेशाध्यक्ष अजय राय द्वारा जिम्मेदारी देकर लगाए गए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभिमन्यु त्यागी को लगाया गया था और नवाब अहमद हमीद की तरफ से कांग्रेस ओबीसी मोर्चा नेशनल कॉर्डिनेटर हेमंत प्रधान पैरवी कर रहे थे , ज्वाइनिंग से पहले राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी से नवाब अहमद हमीद की मुलाकात हो गई थी और प्रदेशाध्यक्ष अजय राय लगातार संपर्क बनाए हुए थे। इधर पूर्व मंत्री ओमवीर तोमर भी कांग्रेस में  शामिल हो गए।



विश्लेषकों का मानना है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में नवाब अहमद हमीद के कांग्रेस में आने से मुस्लिमों का कांग्रेस के प्रति झुकाव और रुझान बहुत तेजी से बढ़ेगा। वहीं ओमवीर तोमर के जरिए जाटलैंड में भाजपा के वोटों में सेंधमारी होगी।



कांग्रेस मुख्यालय पर मीडिया से रूबरू होकर नवाब अहमद हमीद ने भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को नमन किया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस महासचिव का दायित्व मिलने पर उन्होंने कांग्रेस वर्किंग कमेटी की चेयरमैन सोनिया गांधी, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी,  राहुल गांधी, अजय राय सहित पार्टी के सभी शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। 



उन्होंने कहा कि कांग्रेस एकमात्र पार्टी है, जो देश के सभी वर्गो का उत्थान कर रही है। उन्होंने कहा कि देश को आजादी दिलाने में कांग्रेस की मुख्य भूमिका रही है, और इसी क्रम में अब दूसरी लड़ाई दमनकारी भाजपा सरकार से है, जिसे 2024 में खदेड़ दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक समाज को उनके द्वारा कांग्रेस की नीतियों से रूबरू कर जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि उनके पुरखों का कांग्रेस से पुराना नाता रहा है,  जिसमें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से लेकर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी एवं राजीव गांधी का बागपत में उनकी पिता नवाब कोकब हमीद की हवेली पर आना जाना रहा है। इन्हीं सम्बंधो को दोबारा देशहित में आगे बढ़ाते हुए वह कांग्रेस पार्टी के साथ मिलकर प्रियंका गांधी व राहुल गांधी के नेतृत्व में 2024 में देश बचाने की लड़ाई में शामिल हुए है। पूर्व मंत्री ओमवीर तोमर ने कहा कि कांग्रेस के शीर्ष ने तत्व के साथ मिलकर आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा को इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर आम जनता की मदद से सत्ता से बेहतर करेंगे। 



इस अवसर पर आस मोहम्मद निवाडा, धर्म सिंह विकल, इरफान बिलोजपुरा, नासिर प्रधान, दिलशाद प्रधान, इकबाल प्रधान, एडवोकेट इस्तखार हसन, वसीम, शमीम राणा, एडवोवेट लियाकत अली खान, अली हसन प्रधान, एडवोकेट सरफराज अहमद, हनीफ मेंबर, महबूब प्रधान, हाजी वाहिद कुरैशी, हाजी इकबाल इरशाद, मोमिन प्रधान डोला, असलम प्रधान, फिरोज प्रधान, इकबाल प्रधान, अफजल प्रधान, इरशाद भाई, अरशद खान, सलीम त्यागी घटोली, आदि बड़ी संख्या में बागपत, मेरठ के लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

if u have any doubts pls let me now

और नया पुराने