![]() |
| गाड़ी में पकड़ा मिड डे मिल का राशन |
बागपत । संवाददाता
सिंघावली अहीर पुलिस ने डौला गांव में बुधवार सुबह एक मकान से पिकअप में रखा जा रहा 17 क्विटंल मिड डे मील (राशन) का गेहूं पकड़ा।
पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर राशन को जब्त कर लिया और ममाले की सूचना जिला आपूर्ति विभाग को दी।
मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीण महिला विकास एंड लोक कल्याण संस्थान गाजियाबाद के केन्द्रीयकृत रसोई घर डोला गांव में सुबह पांच बजे एक पिकअप में गेहूं भरा जा रहा था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना डायल 112 पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गेहूं से भरी पिकअप को पकड़ा और थाने ले आई। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए इसकी सूचना खाद्य आपूर्ति विभाग बागपत को दी।
गाड़ी चालक टिंकू निवासी बावली ने बताया कि मंगलवार शाम को गांव के एक व्यक्ति का फोन आया था, जिसने गेहूं को मेरठ आटा मिल पर ले जाने के लिए पिकअप को 2500 रुपये में बुक किया था।
आपूर्ति निरीक्षक दीपक यादव ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि अभी जांच चल रही है और जांच करने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
