मेरठ। संवाददाता
ग्लोबल सोशल कनेक्ट संस्था ने अपने हरिहर अभियान के अंतर्गत नया पुलिस स्टेशन, पल्लवपुरम फेज-2 में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पर्यावरण की रक्षा करने की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम की शुरुआत संस्था की अध्यक्षा ऋचा सिंह ने थाना प्रभारी निरीक्षक देव सिंह रावत को भारत माता की प्रतिमा देकर की। इस दौरान थाना अध्यक्ष ने कहा कि अनमोल जीवन को सुरक्षित रखना हमारी जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने पौधरोपण किया। प्रोग्राम मैनेजर संतोष पंडित एवं संगीता ने थाने के सभी पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में संतोष पंडित, रिटायर्ड कर्नल विनोद उज्ज्वल, उमेश कौशिक, पूनम गोयल, संगीता सिंह, विनीत, ब्रजपाल सिंह, उप निरीक्षक अंकित वर्मा, मोहम्मद शाकिर, सुधीर कुमार, मनोहर लाल, ज्योति, वर्षा रानी, सुमन, गोविंद शर्मा रहे।
