मेरठ। संवाददाता
कांवड़ यात्रा में बम-बम भोले के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। कांवड़िये भक्तिमय गीतों पर झूमते हुए आगे बढ़ रहे थे। यात्रा में हाथी, घोड़े, ऊंट के अलावा भगवान स्वरूपों की मनमोहक झांकियों ने दर्शकों का मनमोह लिया। शहर के विभिन्न इलाकों से झांकियों और डीजे कांवड़ गुजरी तो लोगों का मन मोह लिया। झांकियों, डीजे कांवड़ को जगह-जगह पुरस्कृत भी किया गया।
कांवड़ यात्रा में कलाकारों ने राधा-कृष्ण का स्वरूप धारण कर नृत्य प्रस्तुत किया। नृत्य देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। इसी तरह से शहर के विभिन्न इलाकों से गुजरती कांवड़ ने लोगों को अपनी तरफ आकर्षित किया। दिल्ली रोड पर आकर्षक झांकी को संयुक्त व्यापार संघ के संरक्षक विजेंद्र अग्रवाल और मंत्री सुनील वर्मा रिठानी ने स्मृति चिहन देकर पुरस्कृत किया।
रिठानी कांवड शिविर के समापन में प्रदेश के ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. सोमेन्द्र तोमर को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया. जिनमे सुनील रिठानी, आदित्य शर्मा, संजय जैन, अशोक शर्मा, बब्बू शर्मा, रविन्द्र यादव, संजय गौड, अजीत सिह, गुलशन रहे।
दूसरी ओर, गढ़ रोड स्थित बाबा जादूगिर ट्रस्ट मेरठ प्राचीन शिव मंदिर निकट सोहराब गेट बस स्टैंड पर मेरठ कांवड़ सेवा शिविर में शिवभक्तों की सेवा की गई। गढ़ रोड से गुजरती झांकियों और डीजे कांवड़ को यहां सम्मानित भी किया। शिविर में ट्रस्ट अध्यक्ष अनिल गौड, महासचिव अनिल शर्मा, जीएल शर्मा, अशोक अग्रवाल, कपिल शर्मा, राकेश गिरधर, विष्णु अवतार शास्त्री, अनिल चौहान, मनोज वर्मा रहे। शिविर में कैंट विधायक अमित अग्रवाल भी पहुंचे, उन्हें भी ट्रस्ट की ओर से सम्मानित किया गया। इधर, भूमिश्वेर महादेव कांवड सेवा समिति पूर्वा अहिरवार शिव गली की ओर से ईव्ज चौराहे पर शिविर लगाया और शिव परिवार की ओर से पूजा की गई। यहां भी झांकियों को पुरस्कृत किया गया।