कार्यक्रम में लोगों ने की बढ़-चढ़कर भागीदारी
बागपत । संवाददाता
क्षेत्र के गांव सूरजपुर महनवा में ईद-उल-फितर के अवसर पर ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी।
इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता रोजुद्दीन, बशीर अहमद, सईद अहमद, वकील अहमद, सत्तार अहमद, शराफत और महबूब अली ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से आपसी प्रेम, भाईचारा और सौहार्द मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि समाज में एकता बनाए रखने के लिए समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित होते रहने चाहिए।
हाफिज यूनुस, हनीफ और साबिर ने भी अपने विचार रखते हुए आपसी भाईचारे को मजबूत करने पर जोर दिया। हाफिज फरमान और हाफिज यूनुस ने कहा कि ईद-उल-फितर आपसी प्यार और भाईचारे का त्योहार है, जिसे सभी को मिलजुल कर मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ईद से पहले जरूरतमंदों को फितरा और जकात अदा करना भी बेहद जरूरी है।
हनीफ खान और नफीस ने कहा कि त्योहार लोगों के जीवन में खुशियां लेकर आते हैं और सभी को आपसी प्रेम और सौहार्द के साथ इन्हें मनाना चाहिए। ताहिर अहमद, मोहम्मद कैफ, एहसान और हारून ने भी विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में नफीस अहमद, कामिल, आबिद, इकरामुद्दीन, कामिल खान, नौशाद, नफीस, आसिफ मोहम्मद, असद खान, वकील अहमद, साहिल खान, आबिद ,राजू, नसीम खान, वसीम खान, समीर खान, साहिल और अन्य लोग मौजूद रहे।
वहीं, गांव की मस्जिद में ईद की नमाज अदा की गई, जिसमें हाफिज फरमान ने नमाज पढ़ाई। तकरीर में उन्होंने कहा कि ईद अल्लाह ताआला की ओर से रमजान के बाद मिलने वाला तोहफा है और सभी को मिलजुल कर इसे मनाना चाहिए। नमाज के बाद देश में अमन-चैन की दुआ मांगी गई। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस भी तैनात रही।



