मेरठ : अतिक्रमण हटाने के नाम पर व्यापारियों का शोषण बर्दाश्त नहीं : आशु शर्मा

 



मेरठ। संवाददाता


पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल की मासिक बैठक हापुड़ अड्डे पर हुई। इसमें व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया, साथ ही प्रत्येक बाजारों में संगठन की इकाइयों का पुनर्गठन का निर्णय लिया।



अध्यक्षता सुमेर सिंह धार तथा संचालन शहर अध्यक्ष हाजी शारिक ने किया। मुख्य अतिथि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पंडित आशु शर्मा रहे। उन्होंने कहा कि महानगर में नगर निगम प्रवर्तन दल की टीम व्यापारियों का उत्पीड़न कर रही है। अतिक्रमण हटाने के नाम पर व्यापारियों निशाना बनाया जा रहा है। कहा कि अगर व्यापारियों को शोषण बंद नहीं हुआ तो नगर निगम का जोरदार घेराव किया जाएगा। इस दौरान संगठन का विस्तार करते हुए शहर विधानसभा संयोजक की जिम्मेदारी हाजी तनसीफ (दिल्ली दरबार) को दी गई। पीयूष वशिष्ठ, सरताज गाजी, संजू त्यागी विजय ओबरॉय, मंसुर भाई, विजय राठी, रजनीश भाटी, सोनू शर्मा, श्याम परूथी, इनाम अंसारी, आदेश अग्रवाल, डॉ. अलमास खान रहे।

Post a Comment

if u have any doubts pls let me now

أحدث أقدم