मेरठ : भाजपा के धड़े में होगी टूट, विपक्ष मजबूत : नकुल दुबे

 


- गढ़ रोड पर सम्मेलन को पूर्व मंत्री ने किया संबोधित, सम्मेलन में जुटे कांग्रेस नेता

- कहा 2024 के नतीजे चौकाने वाले होंगे, सूबे में कांग्रेस का अभियान हुआ शुरू

- कहा भाजपा के धड़े से विपक्षी खेमे में आएंगे कई, जयंत चौधरी अपनी जगह मजबूत

मेरठ। संवाददाता

कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री नकुल दुबे बुधवार को मेरठ आए। उन्होंने सम्मेलन को संबोधित किया। इसमें वह भाजपा के साथ केंद्र और प्रदेश सरकार पर हमलावर नजर आए। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि भाजपा से जनता त्रस्त आ चुकी है। अब देश में दो ही धारा रह गई। एक देश को बचाने के वाली और दूसरी ओर देश को बेचने वाली। कहा कि 2024 में चुनाव के नतीजे चौकाने वाले आएंगे। जयंत चौधरी विपक्ष का मजबूत हिस्सा है और वह कहीं नहीं जा रहे, बल्कि भाजपा के धड़े में ही टूट होगी और कई दिग्गज विपक्ष के खेमे में आएंगे।



बुधवार को वह गढ़ रोड स्थित एक मंडप में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पंडित प्रवीन वशिष्ठ की ओर से आयोजित सम्मेलन में कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री नकुल दुबे बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री नकुल दुबे का कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रमोद पांडे, जिलाध्यक्ष अनवीश काजला, पंडित प्रवीन वशिष्ठ, उदित अग्रवाल, शौराज अग्रवाल, अरविद शर्मा, अमित शर्मा, पंडित सतेश्वर दत्त शर्मा, नत्थू राम शर्मा, लज्जावती कर्दम, अजय दामोदर शर्मा,  केडी शर्मा, सेवादल पश्चिमी यूपी अध्यक्ष अनिल देव त्यागी ने अभिनंदन किया। सम्मेलन में उन्होंने दा किसान सेवा सहकारी समिति कैली से सेवानिवृत्त हुए पंडित नत्थूराम शर्मा का अभिनंदन किया। मलेशिया के कुआलालपुर में अन्तरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने वाले शिवांग वशिष्ठ को सम्मानित किया गया।



गढ़ रोड स्थित होटल हारमनी से उन्हें जुलूस के रूप में कार्यक्रम स्थल तक लाया गया। यहां पर पंडित नत्थूराम शर्मा ने उनका स्वागत किया तो पूर्व मंत्री नकुल दुबे ने उन्हें गले से लगा लिया। होटल हारमनी में पत्रकारों के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि यूपी में स्थानीय निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन शानदार रहा। संगठन को मजबूत किया जा रहा है। अब घर-घर पर कांग्रेसी दस्तक देंगे और पार्टी का विस्तार करेंगे। कहा कि प्रदेश ही नहीं देश में भी लोग का मोह भाजपा से भंग हो रहा है। विपक्ष 2024 की तैयारियां कर रहा है और एकजुट है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 में चौकाने वाले नतीजे आएंगे। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि 2024 में लोकसभा चुनाव में चौकाने वाले नतीजे आएंगे। भाजपा को जनता सत्ता से बेदखल करेंगी।



सम्मलेन में यह भी रहे मौजूद : सम्मेलन में प्रशांत कौशिक, अश्वनी कौशिक, माया प्रकाश शर्मा, अनिल शर्मा, देवेंद्र पहलवान, भुल्लन चेयरमैन, डालचंद दीक्षित, विदेश शर्मा, केपी मावी, बाबू चमन लाल,  हाजी मंजूर, इकबाल पहलवान, उमाशंकर, भरत लाल शर्मा, चंद्र किरन शर्मा, अशोक शर्मा, धर्मपाल त्यागी, दयानंद त्यागी, मोनू प्रजापति, जबर सिंह, प्रधान, अनुसूचित जाति कांग्रेस पश्चिमी यूपी अध्यक्ष योगी जाटव मौजूद रहे।



Post a Comment

if u have any doubts pls let me now

أحدث أقدم