मेरठ: औघड़नाथ मंदिर में जेपी अग्रवाल-अमन अग्रवाल ने किया रूद्राभिषेक

 




मेरठ । संवाददाता

शनिवार को शिवरात्रि के मौके पर शहर के प्रमुख उद्यमियों, व्यापारियों ने जलाभिषेक और रूद्राभिषेक किया। औघड़नाथ मंदिर के पुजारी पंडित श्रीधर त्रिपाठी एवं सूरज त्रिपाठी के मंत्रोच्चार के बीच उद्यमी जेपी अग्रवाल और अमन अग्रवाल ने रूद्राभिषेक किया। 





उद्यमियों ने रूद्राभिषेक कर देश में शांति, उन्नति, सभी व्यापारियों-कारोबारियों के व्यापार-कारोबार मे समृद्धि की कामना की। दूसरी ओर, संयुक्त व्यापार संघ के संरक्षक विजेंद्र अग्रवाल, हर्षित गुप्ता ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया।

शनिवार को जनशक्ति व्यापार समिति के बैनर तले महानगर कार्यालय पर पदाधिकारियों, सदस्यों की बैठक हुई। अध्यक्ष लोकेश चंद्रा खटीक ने कांवड़ यात्रा के सकुशल संपन्न होने पर मेरठ पुलिस-प्रशासन को धन्यवाद दिया। बैठक में राकेश खटीक, सजल चंद्रा, कुमरेश लोधी, अनिल गुप्ता, कमल गुप्ता, कालीचरण जाटव, आशुतोष प्रजापति रहे।

Post a Comment

if u have any doubts pls let me now

أحدث أقدم