मेरठ : रोटरी क्लब मेरठ का अधिष्ठापन समारोह




मेरठ । संवाददाता

रोटरी क्लब मेरठ विराट का अधिष्ठापन समारोह होटल होस्ट, बाउंड्री रोड पर आयोजित किया गया।  जिसमे रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3100 के गवर्नर रो अशोक गुप्ता ने निर्वाचित अध्यक्ष रो विचल रस्तोगी एव उनकी टीम को पद एव उसकी गोपनीयता की शपथ दिलाई।



 जिनमे रो सुनील अग्रवाल को सचिव, रो सुनील जैन कोषाध्यक्ष प्रमुख रूप से रहे। निवर्तमान अध्यक्ष रो अंशुल भार्गव एव सचिव रो कपिल गुप्ता ने अपने सत्र 22-23 के मध्य किये गये कार्यो को सभी के सम्मुख रखा जिसकी सभी रोटेरियन ने भूरी - भूरी प्रशंसा की।

अध्यक्ष रो विचल रस्तोगी ने 12 नये सदस्यो विराट परिवार मे शामिल किया। जिनको गवर्नर रो अशोक गुप्ता ने उन सभी को रोटरी लेबिल पिन लगाकर रोटरी की सदस्यता ग्रहण करायी।



मण्डलाध्यक्ष रो अशोक गुप्ता ने अपनी अधिकारिक यात्रा मे सभी रोटेरियन को बताया कि उनका इस वर्ष सभी रोटेरियन को उनके परिवार से जुड़ाव पर अत्यधिक जोर दिया।

माता- पिता का सम्मान करते हुए उसका फोटो को पोस्ट करने पर डिस्ट्रिक्ट की तरफ से सम्मान किया जाना। रोटेरियन के बच्चो के रोटरी मैट्रीमोनियल ग्रुप डिस्ट्रिक्ट 3100 का बनाया जाना। वाटर हार्वेस्टिंग का लगाया जाना। ग्रामीण क्षेत्र मे स्कूल उनकी आवश्यकतानुसार समान का दिया जाना। बारिश के मौसम मे रोटरी दारा गरीबो के बरशाती का निशुल्क वितरण।  कैंसर नियंत्रण के  लिए अगले माह मे डिस्ट्रिक्ट स्तर पर शिविर का लगाया जाना। रोटरी के दारा किए जा रहे कार्य  को प्रत्येक जन पहुंचाकर उसको लाभ दिलाना।



उन्होंने रोटरी फाउंडेशन मे भी अधिक से अधिक दान करने लिए प्रेरित किया।

सभा का संचालन पूर्व प्रधान रो राजीव कुमार गुप्ता ने किया। सभा मे डिस्ट्रिक्ट की ओर से रो विवेक गगॅ चीफ सहायक गवर्नर, रो कपिल अग्रवाल, रो राम बाबू,रो ग्रुरमीत सिंह, रो शमशेर सिंह, रो अशोक सिधल एव मेरठ के अन्य क्लब के अध्यक्ष एव सचिव काफी संख्या मे उपस्थित हुए। 


सभा को सफल बनाने रो विनोद सिधल, रो पंकज मित्तल, रो अनुज गगॅ,रो मुकुल गगॅ,रो राजीव अग्रवाल, रो अरूण कुमार, रो गिरीश गुप्ता, रो रवि महेश्वरी,रो राजीव मित्तल आदि का विशेष सहयोग रहा।

Post a Comment

if u have any doubts pls let me now

أحدث أقدم