मेरठ : कांग्रेस की सरकार बनी तो जातीय जनगणना होगी, पिछड़ों को मिलेगा हक : अजय यादव

 


मेरठ। संवाददाता

हापुड़ रोड पर कांग्रेस का मंडलीय जातिगत जनगणना कराओ आरक्षण बढ़ाओ पिछड़ा वर्ग महासम्मेलन का आयोजन हुआ। इसमें मुख्य अतिथि कांग्रेस पिछड़ा वर्ग राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय सिंह यादव ने कहा कि कांग्रेसी सरकार आएगी तो जातीय जनगणना कराई जाएगी और पिछड़ों वंचितों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। केंद्र सरकार ने महिला आरक्षण के नाम पर ठगा है। पिछड़ों का खयाल नहीं रखा गया है। 

सम्मेलन में अतिथियों का पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर हेमंत प्रधान, प्रदेश प्रवक्ता अभिमन्यु त्यागी, पूर्व सचिव यशपाल सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अवनीश काजला, शहर अध्यक्ष जाहिद अंसारी, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस जिलाध्यक्ष नौशाद कस्सार, सुशील सैनी, इमरान कुरैशी, मुगीश जिलानी, विशाल, इंतजार अली, रोहतास भैया, चौधरी शमशुद्दीन ने स्वागत किया। मुख्य अतिथि के कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग  राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय सिंह यादव, विशिष्ठ अतिथि राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल, पिछड़ा वर्ग प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव, संगठन सचिव अनिल यादव रहे। सम्मेलन आयोजक कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रदेश उपाध्यक्ष नौशाद कस्सार रहे।



अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हर वर्ग की पार्टी है। कांग्रेस ने पिछड़ों के लिए सबसे ज्यादा काम किया हैं। कांग्रेस हर मंडल में पिछड़ा वर्ग का सम्मेलन करा रही है, जिससे पिछड़े वंचित समाज में जागरूकता आएगी। जब कांग्रेस की सरकार बनेगी, तो पिछड़े, वंचित समाज को उसका हक दिया जाएगा। पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पिछड़े वर्ग के साथ मजबूती से खड़ी है। जातीय जनगणना एवं पिछड़ों के वंचितों के हक के लिए राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी के नेतृत्व में संघर्ष करती रहेगी। 

पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर हेमंत प्रधान ने कहा कि पूरे प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की ओर से पिछड़े वर्ग सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश के 18 मंडल में कार्यक्रम हो रहे हैं। इसका मुख्य उद्देश्य पिछड़े वर्ग की भागीदारी को बढ़ाना है। जातीय जनगणना को पिछड़ों के हित में ठहराया। कहा कि कांग्रेस पार्टी पिछड़ी समाज के लिए संघर्षरत है और जातीय जनगणना के लिए जरूरत पड़ी तो आंदोलन किया जाएगा। राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक सबको जोड़ा है और भाजपा द्वारा चलाए जा रहे नफरत को खत्म किया है l जातीय जनगणना पिछड़े समाज के लिए बहुत जरूरी है। कांग्रेस सरकार आएगी तो इसी के हिसाब से आरक्षण तय किया जाएगा।

2024 में जनता सत्ता की चाबी कांग्रेस को सौंपेगी : सम्मलेन में वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी तैयारी और पूरे दमखम के साथ 2024 का चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी। जनता बदलाव कर कांग्रेस को केंद्र में बैठाना चाहती है। पिछड़े वर्ग को जो सम्मान कांग्रेस पार्टी ने दिया था। वह किसी भी पार्टी में नहीं मिल रहा है। संविधान ही दलित और पिछड़ों का मूल हथियार है। कहा कि पिछड़ा समाज सदियों से शोषित होता रहा है और पिछड़े समाज को उनकी संख्या के अनुपात में हिस्सेदारी मिलनी चाहिए। हमारे देश में जातीय जनगणना बहुत जरूरी है। जिसकी जितनी संख्या भारी उसकी उसकी इतनी हिस्सेदारी होनी ही चाहिए। सम्मेलन में मेरठ, गाजियाबाद, बागपत, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, हापुड़ जिले के नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

if u have any doubts pls let me now

أحدث أقدم