मेरठः प्रधानाध्यापिका हिमश्री हुई उत्तर प्रदेश एडु लीडर्स अवार्ड से सम्मानित

 



मेरठ। संवाददाता

अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के मौके पर प्राथमिक विद्यालय मऊ खास विकास खंड क्षेत्र रजपुरा की प्रधानाध्यापिका हिमश्री शर्मा को वाराणसी मे प्रतिष्ठित राज्य स्तरीय एडू लीडर्स अवार्ड-2023 से नवाजा गया। उन्हें स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। शनिवार को अवॉर्ड लेकर मेरठ लौटने पर प्रधानाध्यापिका हिमश्री का स्वागत किया और शिक्षकों ने बधाई दी।

यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान एवं विषष्ट उपलब्धियों जैसे महिला सशक्तिकरण, विद्यालय सौंदर्यकरण, महिला जागरूकता, बच्चों के सर्वांगीण विकास, निपुण शैक्षिक दक्षताओं को ध्यान में रखते हुए प्रदान किया गया। यह सम्मान उन्हें वाराणसी के मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल, सहायक शिक्षा निदेशक सत्य प्रकाश त्रिपाठी, आजमगढ़ डायट प्राचार्य मनीराम सिंह, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, नीलम मिश्रा व राष्ट्रपति पदक विजेता सर्वेश मिश्रा द्वारा प्रदान किया। मेरठ जनपद और रजपुरा ब्लॉक का राज्यस्तर पर प्रतिनिधत्व करने के लिए अधिकारियों एवं साथी शिक्षकों द्वारा उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। इधर, अवॉर्ड लेकर मेरठ लौटने पर प्रधानाध्यापिका हिमश्री को रश्मि अहलावत, पुष्पा यादव, डॉ. सुधीर कुमार ने बधाई दी।

Post a Comment

if u have any doubts pls let me now

أحدث أقدم